Greta Thunberg

  • ग्रेटा थनबर्ग का जहाज इजराइल ने कब्जे में लिया

    तेल अवीव। इजराइल ने स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को गाजा जाने से रोक दिया है और उनके जहाज को कब्जे में ले लिया है। सोमवार तड़के इजराइल की पांच स्पीड बोट्स ने समुद्र में उनके जहाज को घेर लिया। इसके बाद सैनिकों ने जहाज पर चढ़कर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। यह जहाज गाजा के लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा था। मैडलीन नाम के इस जहाज पर 12 लोग सवार थे। सभी सेना की हिरासत में हैं। इस जहाज को गाजा की जगह इजराइल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी कार्यकर्ताओं को...