जीएसटी धोखाधड़ी मामला: ईडी ने उप्र और हरियाणा में कई स्थानों पर छापे मारे
प्रवर्तन निदेशालय ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फर्जी ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ का गलत तरीके से लाभ उठाने से जुड़े मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में नौ परिसरों के अलावा हरियाणा के फरीदाबाद में भी तलाश अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उत्तर प्रदेश के इन दो शहरों में दो जगहों से 1.1 करोड़ रुपये...
