‘राका’ के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन अभिनीत और एटली निर्देशित फिल्म 'राका' ने सिनेमाई तकनीक के क्षेत्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने एक साथ सर्वाधिक लोगों के रियल-टाइम मोशन कैप्चर का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म के लिए फरवरी 2026 में एक साथ 37 कलाकारों का रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया गया था, जिसे 15 सितंबर 2026 को आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के वरिष्ठ निर्णायक स्वप्निल डांगरिकर ने विशेष समारोह में अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस मोशन-कैप्चर अभ्यास में चार वर्ष के बच्चे से लेकर 70 वर्ष की उम्र...