गुजरात पुल हादसे में मरने वालों की संख्या 17 हुई
अहमदाबाद। गुजरात की महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल के टूट कर गिरने के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 17 हो गई है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला यह पुल बुधवार को टूट कर गिय गया है। उसके बाद से महिसागर नदी से 17 शव निकाले जा चुके हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी एनडीआरएफ को गुरुवार की सुबह को दो शव मिले। बाद में दोपहर में एक और शाम को एक और शव मिला। इससे पहले बुधवार को 13 शव बरामद हो चुके थे। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत...