राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

गुजरात पुल हादसे में मरने वालों की संख्या 17 हुई

अहमदाबाद। गुजरात की महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल के टूट कर गिरने के हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 17 हो गई है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला यह पुल बुधवार को टूट कर गिय गया है। उसके बाद से महिसागर नदी से 17 शव निकाले जा चुके हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी एनडीआरएफ को गुरुवार की सुबह को दो शव मिले। बाद में दोपहर में एक और शाम को एक और शव मिला। इससे पहले बुधवार को 13 शव बरामद हो चुके थे।

इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है और अब भी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश जारी है। तभी कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। गौरतलब है कि महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल बुधवार की सुबह टूट गया था। उस समय पुल पर से गुजर रहीं पांच गाड़ियां नदी में गिर गई थीं, जबकि एक टैंकर पुल के टूटे सिरे पर फंस गया था।

यह पुल 45 साल पुराना है और दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है। इसके टूटने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड से सौराष्ट्र तक का रास्ता मुश्किल हो गया है। अब इसके लिए अहमदाबाद होकर जाना होगा। बताया जा रहा है कि गंभीरा पुल को 10 साल पहले यानी 2015 में जर्जर बताया गया था। तब सरकार ने इसका निरीक्षण करवाया था और कुछ मरम्मत का काम भी हुआ था। हादसे के बाद लोगों को बचाने के काम में लगे स्थानीय निवासियों ने कहा कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + seven =