डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम को फिर पैरोल मिली
नई दिल्ली। हर चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम को पैरोल मिलने का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली है। इससे पहले हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के चुनावों से पहले भी राम रहीम को पैरोल मिली थी। हत्या और बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया गया राम रहीम पैरोल मिलने के बाद साढ़े सात साल के बाद सिरसा डेरे में पहुंचा। वहां से उसने अपने भक्तों के लिए एक वीडियो संदेश भी जारी किया। पैरोल मिलने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम...