पन्नू केस में गुप्ता ने क्या स्वीकार किया?
पता नहीं इस खबर से भारत सरकार की मुश्किल बढ़ेगी या कम होगी? आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में कथित तौर पर हत्या करने की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार निखिल गुप्ता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने हत्या की साजिश, हत्या के लिए सुपारी देने और धनशोधन तीनों के आरोप कबूले हैं, जिसमें उसे 40 साल तक की सजा हो सकती है। ध्यान रहे निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और वहां से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है। वह कहानी अलग फिल्मी है। गुप्ता ने...