राष्ट्रपति मुर्मू का आईआईटी गुवाहाटी में कार्यक्रम
गुवाहाटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) असम (Assam) के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद श्रीमती मुर्मू की इस पूर्वोत्तर राज्य की यह पहली यात्रा है। श्रीमती मुर्मू आज दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर गुवाहाटी पहुंचेंगी और आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वह धुबरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन करेंगी और असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में आयोजित होने वाले एक नागरिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। जहां राज्य के कम से कम 500 प्रसिद्ध व्यक्ति उनके साथ बातचीत करेंगे। वह शुक्रवार सुबह कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना...