केरलम में ज्ञानेश कुमार पर चलेगा मुकदमा
तिरूवनंतपुरम। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जेल जाने की बात कह रहे हैं तो उधर केरलम में कांग्रेस की सरकार ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाने का फैसला किया है। 20 साल पुराने रिश्वत मांगने के एक मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा। राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने विजिलेंस को जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला सड़क निर्माण की एक परियोजना से जुड़ा है। आरोप है कि उस समय पीडब्लुडी सचिव रहते ज्ञानेश कुमार ने कोल्लम के ठेकेदार साजन से केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के...