क्लब अनंत क्लब-कथा अनंता
मुंबई में एक नहीं, आधा दर्जन जिमखाना क्लब हैं और सब सरकार की दी हुई भूमि पर बने हुए हैं। दक्षिण मुंबई में आज़ाद मैदान के दक्षिणी छोर की 28 हज़ार गज ज़मीन पर बाम्बे जिमखाना का भवन बना हुआ है। मगर उस के पास कुल मिला कर साढ़े 7 एकड़ ज़मीन है। मरीन ड्राइव पर परमानंद जीवनदास के नाम पर पी. जे. हिंदू जिमखाना है। यह 133 साल पहले 1892 में बना था। ज़मीन तब भी तत्कालीन सरकार ने दी थी और आज भी सरकार की है। जिमखाना क्लब के बहाने-6 देश भर में सरकारी ज़मीनों पर सौ से...