Hafizul Hasan

  • झारखंड के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी

    रांची। झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और मधुपुर के विधायक हफीजुल हसन की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।   चिकित्सकों ने उनकी हालत को अभी स्थिर बताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं अस्पताल पहुंचे और मंत्री हसन का हालचाल लिया। उनके साथ मंत्री इरफान अंसारी, विधायक दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, और संजय यादव सहित कई जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार पूरी तरह उनके साथ...