Hantavirus

  • हंटावायरस क्या अर्जेंटीना से फैला? जांच में जुटी एजेंसियां

    दक्षिणी अटलांटिक में चल रहे लक्जरी क्रूज जहाज एमवी होंडियस पर फैले घातक हंटावायरस संक्रमण ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस प्रकोप की शुरुआत अर्जेंटीना से हुई, जहां से यह अंटार्कटिका यात्रा शुरू हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) लंबे समय से अर्जेंटीना को लैटिन अमेरिका में हंटावायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामलों वाले देशों में गिनता रहा है। अर्जेंटीना के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जून 2025 से अब तक देश में 101 संक्रमण दर्ज किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में...

  • अटलांटिक महासागर में ‘हंता वायरस’ का प्रकोप, क्रूज पर सवार तीन यात्र‍ियों की मौत

    अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर संदिग्ध 'हंता वायरस' के प्रकोप के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) ने दी। 'एमवी होंडियस' नाम का यह जहाज अर्जेंटीना से केप वर्डे जा रहा था, जिसमें लगभग 150 यात्री सवार थे। इस दौरान एक खतरनाक दुर्लभ बीमारी के मामले की पुष्‍ट‍ि हुई है और पांच अन्य संदिग्ध मामले सामने आए हैं। डब्‍ल्‍यूएचओ ने बताया कि वह इस घटना पर नजर रखे हुए है और मदद भी कर रहा है। कुल छह लोगों में संक्रमण की आशंका है, जिनमें से तीन की...