खुशियां मन का भाव है!
मनुष्यों में ज्ञान का अपार भंडार है। मगर कुछ चीज़ें अब भी अपरिभाषित हैं। और शायद हमेशा रहेंगी। इनमें से एक है ख़ुशी। ख़ुशी किस चिड़िया का नाम है? क्या वह मनचाही नौकरी हासिल होने पर मिलती है? क्या वह मनचाहा जीवनसाथी पाने से मिलती है? या क्या ढ़ेर सारा पैसा और शोहरत हमें ख़ुशी देता है? या क्या सत्ता ही ख़ुशी है? क्या जो जितना ज्यादा शक्तिशाली है, वह उतना ही ज्यादा खुश है? मेरा मानना है कि आनंद या खुशी एक मनोभाव है। कोई भी व्यक्ति यह ठीक-ठीक नहीं जानता कि उसे किस बात से खुशी हासिल होगी।...