देशभर में नौ से 15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और देशभर में नौ से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत पूरे सप्ताह प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में स्कूल-कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन, विभिन्न सरकारी विभागों तथा सुरक्षा बलों की भी भागीदारी रहेगी। इसके अलावा मोटरसाइकिल और कार रैलियां निकाली जाएंगी, जिनमें तिरंगा प्रमुख आकर्षण रहेगा। सुखना लेक से वॉकाथॉन का आयोजन भी किया जाएगा। Also Read : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन...