Haridwar

  • हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर होगा मंथन

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार स्थित केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी। बैठक में स्वास्थ्य, आवास और शहरी विकास समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। प्रस्तावों के परीक्षण और विचार-विमर्श के बाद मंत्रिमंडल महत्वपूर्ण निर्णय ले सकता है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का पूजन करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा होने की...

  • मंदिर में भगदड़, छह की मौत

    हरिद्वार/देहरादून। रविवार सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से छह श्रद्धालु मारे गए। 28 घायल हुए। हादसे के वक्त मंदिर की ओर भारी भीड़ बढ़ रही थी। सावन के चलते हजारों लोग दर्शन के लिए जुटे थे। भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। कुछ लोगों के करंट फैलने की अफवाह पर भागने से भगदड़ हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार की सहायता देने की घोषणा की गई है। हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री हरिद्वार पहुंचे। अस्पताल में...

  • सावन के पहले दिन काशी, हरिद्वार और प्रयागराज में उमड़े श्रद्धालु

    पवित्र सावन महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों पर 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवान शिव को समर्पित यह महीना श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर वाराणसी, हरिद्वार और प्रयागराज जैसे तीर्थस्थलों पर शुक्रवार की सुबह भक्ति, सेवा और समर्पण के अद्वितीय उदाहरण के रूप में देखी गई। हजारों शिव भक्त मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए कतारों में खड़े हुए।  देवभूमि हरिद्वार में 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों की गूंज है। शुक्रवार सुबह 'हर की पौड़ी' पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़...