Harish Rana

  • इच्छामृत्यु पाए हरीश राणा का निधन

    नई दिल्ली। भारत में पहली बार इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा की मौत हो गई है। मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स दिल्ली में हरीश राणा ने अंतिम सांस ली। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि 31 साल के हरीश 13 साल से कोमा में थे। सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उनको इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी। देश में पहली बार किसी को इच्छामृत्यु की अनुमति दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 14 मार्च को हरीश को दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया...

  • हरीश राणा की ‘इच्छामृत्यु’ को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

    पिछले करीब 13 साल से कोमा में बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के 30 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेसिया) देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत दे दी है। हरीश के परिवार की याचिका पर न्यायमूर्ति जे.बी. परदीवाला और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने फैसला सुनाया।  कोर्ट ने कहा कि एम्स के पैलिएटिव केयर में हरीश को भर्ती किया जाएगा ताकि मेडिकल ट्रीटमेंट वापस लिया जा सके। कोर्ट ने कहा कि ये सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पूरी गरिमा के साथ इस प्रक्रिया को...