पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का दबाव अलग होता है : हरमनप्रीत
भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का दबाव अलग ही होता है और वैसा दबाव कहीं और महसूस नहीं होता। हरमनप्रीत ने सोनी स्पोर्ट्स के 'एक्स्ट्रा इनिंग्स' शो में एक साक्षात्कार में एशिया कप खेलने के बारे में पूछे जाने पर कहा एशिया कप हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। हमारी टीम लंबे समय से दबदबा बनाए हुए है और हमने एशिया कप में कई खिताब जीते हैं। मुझे लगता है कि इस साल यह और भी बड़ा होगा क्योंकि जब आप लगातार अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो आपके प्रशंसक और दर्शक...