कप्तानी छोड़ने के बाद खेल का आनंद लेना चाहती हूं: हरमनप्रीत
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 में 41 गेंदों पर नाबाद 91 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर ने कहा कि कप्तानी छोड़ने के बाद वह अपने करियर के इस नए दौर को कम दबाव के साथ खेल का अधिक आनंद लेना चाहती हैं। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में हरमनप्रीत ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि अब कोई दबाव रह गया है। अब तो मैदान पर अपने खेल का आनंद लेने की बात है और मैं यही करना चाहती हूं। मुझे क्रीज पर बल्लेबाजी करना पसंद है और मैं इसी के लिए यहां हूं। मैं बस...