हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली तो अर्चना गुप्ता को हरियाणा की कमान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। पार्टी ने वीरेंद्र सचदेवा के स्थान पर दिल्ली की कमान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी है। इसके अलावा भाजपा ने पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अधिसूचना जारी की है। अरुण सिंह ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपरोक्त नियुक्ति...