Harshvardhan Rane

  • ‘फोर्स 3’ की शूटिंग के साथ पढ़ाई पर भी फोकस कर रहे हर्षवर्धन राणे

    एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों जॉन अब्राहम की एक्शन एंटरटेनर फिल्म फोर्स 3 में व्यस्त हैं। साथ ही वह अभी साइकोलॉजी (ऑनर्स) में बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई भी कर रहे हैं। 22 जून को उनका एग्जाम है। वह फिल्म की शूटिंग और पढ़ाई के लिए अपना समय कैसे बांट रहे हैं,  इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने फैंस से अपना शेड्यूल शेयर किया।   हर्षवर्धन ने जिम में पसीना बहाते और पढ़ाई करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा 3 घंटे ट्रेनिंग... 6 घंटे पढ़ाई... अगला एग्जाम 22 जून को अगली शूटिंग 30...

  • ‘फोर्स 3’ के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे

    बॉलीवुड फिल्मों में जब भी बड़े एक्शन सीक्वेंस की बात होती है, तो कलाकारों को उसके लिए कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। कई अभिनेता अपने किरदार को दमदार दिखाने के लिए महीनों तक मेहनत करते हैं। अब अभिनेता हर्षवर्धन राणे भी अपनी आने वाली फिल्म 'फोर्स 3' के लिए कुछ इसी तरह की मेहनत करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपनी ट्रेनिंग की झलक साझा की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।  हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह फिल्म 'फोर्स 3' के एक्शन सीक्वेंस की तैयारी करते दिखाई...

  • फोर्स 3 से मिला विटामिन एफ, हर्षवर्धन राणे

    बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फोर्स 3' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फोर्स फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में इस बार हर्षवर्धन राणे की एंट्री ने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। अभिनेता भी इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए खुद को पूरी तरह तैयार करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टग्राम पर अपनी फिटनेस और शूटिंग के दौरान की जिंदगी की एक खास झलक पोस्ट की।  हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह खुले...

  • सूनसान जंगल, वैन और कैमरा… हर्षवर्धन राणे ने कुछ इस तरह बिताया अपना सुकून भरा पल

    अभिनेता हर्षवर्धन राणे व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अपने शौक को पूरा करने में पीछे नहीं हटते। फिलहाल, अभिनेता एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'फोर्स-3' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने फोटोग्राफी के शौक को जिंदा रखते हुए जंगल में पहुंच गए। मंगलवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें वे तस्वीरों में हर्षवर्धन राणे जंगल के बीच में दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए खड़े हैं, तो कुछ में अपनी वैन पर आराम से बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ हर्षवर्धन ने लिखा हमेशा से चाहता था कि...

  • हर्षवर्धन राणे ने याद किए संघर्ष के दिन

    अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी नई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए बताया कि कैसे वे कभी रोजाना सिर्फ 10 रुपये और एक प्लेट छोले-चावल में गुजारा किया करते थे।   उन्होंने बताया कि उनके जीवन में बहुत कठिन दिन आए जब उन्होंने घर छोड़कर खुद को साबित करना शुरू किया। आईएएनएस से बात करते हुए हर्षवर्धन राणे ने कहा, ''घर छोड़ने के बाद सबसे पहली जरूरत होती है खाने की। खाने के लिए पैसे चाहिए, पैसे के लिए नौकरी चाहिए और नौकरी मिलना आसान नहीं...

  • हर्षवर्धन राणे को पसंद है जिराफ, बताई मजेदार वजह

    मुंबई। अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने बताया कि उन्हें जिराफ पसंद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक मजेदार पोस्ट शेयर कर यह भी बताया कि उन्हें जिराफ क्यों पसंद हैं।  हर्षवर्धन ने बताया कि उन्हें जिराफ पसंद हैं क्योंकि वे "जोर से लात मारते हैं।" एक्टर ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में वह अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आए। दूसरी तस्वीर में वह एक खिलौने वाले जिराफ को पकड़े और प्यार करते नजर आए। वहीं, तीसरी तस्वीर में अभिनेता कुर्सी पर बैठकर कैमरे के सामने पोज देते और पैर में लगी चोट दिखाते नजर आए। (Harshvardhan...

और लोड करें