Harshvardhan Rane

  • फोर्स 3 से मिला विटामिन एफ, हर्षवर्धन राणे

    बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फोर्स 3' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फोर्स फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में इस बार हर्षवर्धन राणे की एंट्री ने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। अभिनेता भी इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए खुद को पूरी तरह तैयार करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टग्राम पर अपनी फिटनेस और शूटिंग के दौरान की जिंदगी की एक खास झलक पोस्ट की।  हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह खुले...

  • सूनसान जंगल, वैन और कैमरा… हर्षवर्धन राणे ने कुछ इस तरह बिताया अपना सुकून भरा पल

    अभिनेता हर्षवर्धन राणे व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अपने शौक को पूरा करने में पीछे नहीं हटते। फिलहाल, अभिनेता एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'फोर्स-3' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन इस बीच उन्होंने फोटोग्राफी के शौक को जिंदा रखते हुए जंगल में पहुंच गए। मंगलवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें वे तस्वीरों में हर्षवर्धन राणे जंगल के बीच में दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए खड़े हैं, तो कुछ में अपनी वैन पर आराम से बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ हर्षवर्धन ने लिखा हमेशा से चाहता था कि...

  • हर्षवर्धन राणे ने याद किए संघर्ष के दिन

    अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी नई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए बताया कि कैसे वे कभी रोजाना सिर्फ 10 रुपये और एक प्लेट छोले-चावल में गुजारा किया करते थे।   उन्होंने बताया कि उनके जीवन में बहुत कठिन दिन आए जब उन्होंने घर छोड़कर खुद को साबित करना शुरू किया। आईएएनएस से बात करते हुए हर्षवर्धन राणे ने कहा, ''घर छोड़ने के बाद सबसे पहली जरूरत होती है खाने की। खाने के लिए पैसे चाहिए, पैसे के लिए नौकरी चाहिए और नौकरी मिलना आसान नहीं...

  • हर्षवर्धन राणे को पसंद है जिराफ, बताई मजेदार वजह

    मुंबई। अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने बताया कि उन्हें जिराफ पसंद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक मजेदार पोस्ट शेयर कर यह भी बताया कि उन्हें जिराफ क्यों पसंद हैं।  हर्षवर्धन ने बताया कि उन्हें जिराफ पसंद हैं क्योंकि वे "जोर से लात मारते हैं।" एक्टर ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में वह अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आए। दूसरी तस्वीर में वह एक खिलौने वाले जिराफ को पकड़े और प्यार करते नजर आए। वहीं, तीसरी तस्वीर में अभिनेता कुर्सी पर बैठकर कैमरे के सामने पोज देते और पैर में लगी चोट दिखाते नजर आए। (Harshvardhan...