देवगौड़ा के पोते की लोकसभा सदस्यता समाप्त
बेंगलुरू। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जेडीएस के इकलौते लोकसभा सदस्य प्रज्वाल रेवन्ना की लोकसभा की सदस्यता कर्नाटक हाई कोर्ट ने रद्द कर दी है। अदालत ने कहा है कि रेवन्ना ने 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में गलत जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी 24 करोड़ से अधिक की आय छिपाई थी। रेवन्ना की सदस्यता रद्द होने के बाद अब लोकसभा में जेडीएस का कोई सदस्य नहीं है। बहरहाल, 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रज्वल ने भाजपा उम्मीदवार अरकलागुडु मंजू को हासन सीट से हराकर जीत हासिल की थी। नतीजे आने के बाद...