उत्तराखंड में ‘स्वास्थ्य महाकुंभ’ की तैयारियां तेज
उत्तराखंड सरकार ने आगामी 'स्वास्थ्य महाकुंभ' को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। यह महाअभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितंबर से शुरू होकर महात्मा गांधी जयंती, 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान राज्य भर में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के सचिव आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के निर्देशन में राज्य सरकार 'स्वास्थ्य पखवाड़ा' की तैयारियों में जुटी है। यह अभियान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक...