healthy food

  • दादी और नानी के बनाए स्वाद में बीमारियां नहीं थी

    हम तेज़ी से एक बीमार देश बनते जा रहे हैं। हम बीमारी को डाक्टरी इलाज से ठीक करने में लाखों रुपया गवां देते हैं लेकिन बीमारी के कारणों को समझ कर जड़ से खत्म करने की कवायद नहीं करते। जबकि सच्चाई यह है कि अगर हम अपने धर्मशास्त्रों के अनुसार अपने भोजन और दिनचर्या को संचालित करें तो आधुनिक जीवन की चकाचौंध के बीच भी हम पूरी तरह स्वस्थ रह सकते हैं। आप भारत के किसी भी शहर या कस्बे में घूम कर देखिए तो सबसे ज़्यादा दुकानें अंग्रेज़ी दवाओं की मिलेंगी या पैथोलॉजी टेस्ट और एमआरआई आदि करने वाले...

  • भारतीयों कुछ भी खा लेंगे?

    अध्ययन में पाया गया कि भारत जैसे कम आय वाले देशों में जो खाद्य और पेय उत्पाद बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां बेच रही हैं, उनकी रेटिंग धनी देशों में बेचे जा रहे उत्पादों की तुलना में काफी कम है। एक अध्ययन रिपोर्ट से सामने आया है कि दुनिया की 30 सबसे बड़ी खाद्य और पेय निर्माता कंपनियां भारत जैसे कम आय वाले देशों में ऐसे उत्पाद बेचती हैं, जो लोगों को स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। यह चिंताजनक जानकारी है। भारत सरकार और यहां के स्वास्थ्य विशेषज्ञों को रिपोर्ट में शामिल तथ्यों की गंभीरता से पड़ताल करनी चाहिए। अगर रिपोर्ट...