जीवन बनाम स्वस्थ जीवन
भारत में संक्रामक रोगों पर काबू पाने में कामयाबी मिली है, जिससे लोगों का जीवन काल लंबा हुआ है। लेकिन खराब लाइफ स्टाइल या पर्यावरण बिगड़ने से फैले रोगों को थामने की सुविधाएं सुलभ नहीं हुई हैं। कोरोना काल में भारत में जीवन प्रत्याशा (जन्म के समय शिशु का अपेक्षित जीवन काल) को जो झटका लगा, उससे देश उबर चुका है, लेकिन स्वस्थ जीवन के मामले में स्थिति लगभग जस की तस है। यह निष्कर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की 2023 के आंकड़ों पर आधारित ताजा रिपोर्ट से निकलता है। इसके मुताबिक भारत में स्वस्थ जीवन प्रत्याशा 2023 में 60.6...