हेल्दी प्रेग्नेंसी, सेफ डिलीवरी : जानिए एंटीनेटल केयर के गोल्डन रूल्स
प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के जीवन का सबसे खास और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान सही देखभाल न सिर्फ मां को स्वस्थ रखती है, बल्कि बच्चे के अच्छे विकास और सुरक्षित डिलीवरी में भी अहम भूमिका निभाती है। इसी देखभाल को एंटीनेटल केयर या प्रसवपूर्व देखभाल कहा जाता है। इसका मकसद केवल बीमारी से बचाव नहीं, बल्कि एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी अनुभव देना भी होता है, ताकि मां शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मजबूत रहे। एंटीनेटल केयर की शुरुआत प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों से ही हो जानी चाहिए। जैसे ही गर्भ ठहरने की पुष्टि हो, नजदीकी हेल्थ सेंटर या...