हिमाचल में बारिश से भारी तबाही
शिमला/नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से कई इलाकों में भारी तबाही मची है। भूस्खलन के चलते प्रदेश की सैकड़ों सड़कें बंद कर दी गई हैं। मानसून की बारिश शुरूर होने के बाद से राज्य में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार शाम तक पिछले 24 घंटे में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। हिमाचल के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी मानसून की बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। उत्तराखंड में भी भूस्खलन से कई सड़कें बंद हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू नेशनल हाईवे...