केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता
केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मलप्पुरम में टीके कॉलोनी के पास कोट्टाप्पुझा में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से दो अन्य लोगों की जान चली गई। कल रात कोट्टायम जिले में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में दो और लोगों की मौत हो गई। कोट्टाप्पुझा में अचानक...