कप्तान के तौर पर किशन जबरदस्त रहे हैं, वे सलाह भी मांगते हैं: क्लासेन
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने कप्तान ईशान किशन को एक बेहतरीन कप्तान बताते हुए कहा है कि जिस तरह से टीम इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज का साथ देती है, वह 'बस कमाल का' है। इसके साथ ही क्लासेन ने किशन के फैसले लेने में शांत रहने और टीम में मौजूद अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा करने की इच्छा को भी सराहा है। एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंस फिलहाल कमर की चोट से उबर रहे हैं। इस वजह से शुरुआती मुकाबलों के लिए किशन को टीम की कमान सौंपी गई है। ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद...