दक्षिण कोरिया: सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो की मौत
दक्षिण कोरिया की सेना का एक हेलीकॉप्टर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सेना ने बताया कि गैप्योंग के उत्तरी काउंटी में ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान एक एएच-1एस कोबरा अटैक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिससे उसमें सवार दोनों क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी योनहाप ने आधिकारिक बयान में बताया कि हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) के करीब नीचे गिरा लेकिन इसका कारण अभी साफ नहीं है। दोनों क्रू मेंबर्स को पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सेना ने...