10 मीटर एयर राइफल में हिमांशु ढिल्लों ने रजत पदक जीता, रुद्राक्ष पाटिल ने जीता कांस्य
भारत के हिमांशु ढिल्लों ने सोमवार को एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता, जबकि रुद्राक्ष पाटिल ने कांस्य पदक जीतकर पोडियम पर उनके साथ जगह बनाई। इससे पहले आज यहां दिन में, हिमांशु और रुद्राक्ष ने पार्थ माने के साथ मिलकर आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी रजत पदक जीता था। आज मिले इस तीन पदकों के साथ, एशियाई खेल 2026 में निशानेबाजी में भारत के कुल पदक की संख्या बढ़कर पांच हो गई। निशानेबाजी प्रतियोगिता के पहले...