भारत में अवैध रूप से प्रवेश की कोशिश कर रहे 22 लोगों को रोका गया : हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे 22 लोगों को रोक दिया। उन्होंने इन लोगों की पहचान या उन्हें किस स्थान पर रोका गया, इसका विवरण साझा नहीं किया। शर्मा ने बुधवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा असम दी गली विच: नो एंट्री। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सतर्क सुरक्षा बलों ने 22 लोगों की पहचान की, जो भारत में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें सीमा रेखा पर ही रोक दिया।...