हिंदुओं को आखिर करना क्या है?
यह कंफ्यूजन इस बात से पैदा हुआ है कि दिल्ली में राज्य सरकार ने महिला सम्मान निधि के नाम पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने की जो लक्ष्मी योजना शुरू की है उसमें एक प्रावधान किया गया है कि जिन महिलाओं के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं उनको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने लाभार्थी महिलाओं की संख्या कम से कम रखने के लिए ऐसे कई प्रावधान किए हैं। ऐसे ही प्रावधानों की वजह से दिल्ली में लाभार्थियों की संख्या सिर्फ 17 लाख बताई जा रही है। उसमें भी दिल्ली सरकार डोर टू डोर जाकर महिलाओं...