हिंदुस्तान पावर को बैतूल में खनिज खोज का लाइसेंस मिला
ऊर्जा और अवसंरचना क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान पावर ने महत्वपूर्ण खनिजों की खोज के क्षेत्र में प्रवेश की घोषणा करते हुए कहा है कि उसने मध्य प्रदेश सरकार के साथ राज्य में एक खनन ब्लाक में महत्वपूर्ण (क्रिटिकल) खनिजों की खोज के लिए समझौता किया है। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह समझौता हिंदुस्तान पावर की अनुषंगी सनमार्क थर्मल पावर प्रा लि के जरिए किया गया है। इस समझौते के तहत कंपनी प्लैटिनम समूह के तत्वों और उनसे जुड़े खनिजों की खोज करेगी। बैतूल जिले में स्थित 'पधार पीजीई खनिज खोज प्रखंड' कुल करीब 200 वर्ग किलोमीटर में...