हॉकी : एशिया कप के लिए चीन रवाना हुई भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम महिला एशिया कप के लिए शनिवार को चीन के हांग्जो रवाना हो गई। 20 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व सलीमा टेटे कर रही हैं। टेटे ने हॉकी विश्व कप 2026 में जगह पक्की करने के उद्देश्य से एशिया कप जीतने का लक्ष्य रखा है। सलीमा ने कहा यह टूर्नामेंट हमारे लिए अगले साल होने वाले एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में जगह बनाने का अवसर है। हम इसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता अपने पूल में शीर्ष पर रहना और सुपर फोर में पहुंचना है। वहां से, हम मैच दर मैच ट्रॉफी...