Hockey World Cup

  • हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाक को 5-3 से हराया

    नई दिल्ली। हॉकी विश्व कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के ऊपर अपना दबदबा बनाए रखा है। भारत ने एक और विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। पुरुषों के हॉकी विश्व कप के लीग मुकाबले में बुधवार को भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम टूर्नामेंट की टॉप आठ में यानी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। दूसरी ओर इस हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। नीदरलैंड के वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल किए। हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान...