राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाक को 5-3 से हराया

नई दिल्ली। हॉकी विश्व कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के ऊपर अपना दबदबा बनाए रखा है। भारत ने एक और विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। पुरुषों के हॉकी विश्व कप के लीग मुकाबले में बुधवार को भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम टूर्नामेंट की टॉप आठ में यानी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। दूसरी ओर इस हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

नीदरलैंड के वैगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल किए। हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहीद ने दो और सुफियान खान एक गोल किया। विश्व कप में यह भारत ने अपनी दूसरा मैच जीता है। भारतीय टीम ग्रुप-डी में दूसरे नंबर पर है। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट के टॉप गोल स्कोरर बने। उनके अब पांच गोल हो गए हैं।

सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप पांच खिलाड़ियों में हरमनप्रीत के अलावा भारत के अभिषेक भी हैं। गौरतलब है कि भारत पिछले 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय है। इस दौरान हुए 20 मुकाबलों में भारत 18 मैच जीता है, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे है। पाकिस्तान ने आखिरी बार साउथ एशियन गेम्स 2016 के फाइनल में भारत को 1-0 से हराया था। नीदरलैंड में मिली भारत की जीत यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार छठी जीत है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment