सपा ने क्यों छोड़ा आईपैक का साथ?
समाजवादी पार्टी ने चुनाव रणनीति बनाने औऱ चुनाव प्रबंधन करने वाली एजेंसी आईपैक के साथ करार खत्म कर लिया है। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने आईपैक से करार किया है। ध्यान रहे आईपैक के संस्थापक प्रशांत किशोर हैं, जिन्होंने 2012 का गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने में भाजपा और नरेंद्र मोदी की मदद की थी और फिर 2014 में लोकसभा चुनाव में रणनीति बनाने और प्रबंधन का काम किया था। उसके बाद उनके पूरे देश ने जाना। उन्होंने कई राज्यों में नेताओं के लिए काम किया। ममता बनर्जी को...