पाकिस्तान: दो आईईडी ब्लास्ट में 7 की मौत और कई घायल
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से के जिले बन्नू में शनिवार को सड़क किनारे एक के बाद एक हुए दो धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी। बन्नू अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के निकट स्थित है। जिला पुलिस प्रमुख यासिर अफरीदी ने पत्रकारों को बताया कि सड़क किनारे लगाए गए बमों में पहला विस्फोट एक यात्री वैन के गुजरने के दौरान हुआ। इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पहले विस्फोट...