आईआईटी बॉम्बे से सीलिंग फैन्स हटाए जाएंगे
मुंबई। देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक आईआईटी बॉम्बे इन दिनों बीटेक के एक छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद विवादों में घिरा है। छात्र साहिल ने खुदकुशी करके जान दी थी। उसके बाद उसके माता पिता ने जाति के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने एक प्रोफेसर के ऊपर छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ साथ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रोफेसर को डीन के पद से हटा दिया गया है। इस बीच खबर आई है कि आईआईटी बॉम्बे कैंपस और उसके हॉस्टल से सीलिंग फैन हटाए जाएंगे। संस्थान ने...