इजरायली वैज्ञानिकों ने खोजे ऐसे खास इम्यून सेल, जो उम्र बढ़ने की रफ्तार को धीमा कर देते हैं
इजरायल के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी अहम खोज की है, जिसने उम्र बढ़ने को समझने और उसे धीमा करने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। बेन-गुरियन विश्वविद्यालय की टीम ने खून में मौजूद एक खास तरह की प्रतिरक्षा कोशिकाओं (इम्यून सेल) की पहचान की है, जो शरीर में इकट्ठा होने वाली पुरानी और खराब हो चुकी कोशिकाओं को हटाने में मदद करती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर ये कोशिकाएं ठीक तरीके से काम करती रहें, तो इंसान अधिक समय तक स्वस्थ रह सकता है। इन कोशिकाओं को टी-हेल्पर कोशिकाएं कहा जाता है। उम्र बढ़ने के साथ ये कोशिकाएं बदलकर...