महाभियोग से आज तक कोई जज नहीं हटा
भारत के संविधान में महाभियोग के जरिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों को हटाने का प्रावधान है। लेकिन आज तक कोई जज महाभियोग के कारण नहीं हटाया गया है। हालांकि चार जजों पर संसद में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन अंजाम तक नहीं पहुंची। अब जस्टिस यशवंत वर्मा के मामले में भी इस विकल्प पर विचार हो रहा है। लेकिन मुश्किल यह है कि उनके सरकारी आवास से कथित तौर पर करोड़ों रुपए की नकदी बरामद हुए दो महीने से ज्यादा हो गए लेकिन अभी तक किसी पार्टी ने उनके खिलाफ महाभियोग की पहल नहीं की...