सरकार ने सोने का आयात शुल्क मूल्य घटाया
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट को देखते हुए सरकार ने सोने के आयात शुल्क मूल्य में मंगलवार से 96 डॉलर प्रति दस ग्राम की कटौती की है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 24 नवंबर से सोने का आयात शुल्क मूल्य 1,149 डॉलर प्रति दस ग्राम होगा। इससे पहले यह 1,245 डॉलर प्रति दस ग्राम था। चांदी के आयात शुल्क मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 1,496 डॉलर प्रति किलोग्राम पर बना रहेगा। Also Read : वैभव सूर्यवंशी ने 40 गेंदों में ठोके...