Champions Trophy में 25 साल बाद फिर भारत-न्यूजीलैंड, कौन रचेगा इतिहास? जानें दोनों का रिकॉर्ड
IND vs NZ Champions Trophy Final 2025 : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिशेल सेंटनर करेंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में थीं और शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। भारत ने सेमीफाइनल में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। हेड टू हेड रिकॉर्ड (ODI) अगर भारत और न्यूजीलैंड के वनडे इतिहास की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच हमेशा...