‘ट्राई सीरीज’ के लिए ‘भारत-ए’ टीम घोषित
पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का चयन किया है। 15 सदस्यीय टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया गया है। श्रीलंका 'ए', इंडिया 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच यह सीरीज 9-21 जून के बीच खेली जाएगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग को इस ट्राई सीरीज के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। इस टीम में प्रियांश आर्य, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह,...