परमाणु, समुद्री और खनिज क्षेत्रों में भारत एवं ऑस्ट्रेलिया ने संबंध और मजबूत किए
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने असैन्य परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिज जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने संबंधी कई समझौतों को बृहस्पतिवार को अंतिम रूप दिया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति देने का निर्णय लिया। मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई नेता के साथ व्यापक बातचीत की। वह व्यापार एवं रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। बैठक के बाद दोनों पक्षों ने सुरक्षा पर भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त घोषणा, ऊर्जा संबंधों पर संयुक्त बयान और साइबर, महत्वपूर्ण...