दूसरा वनडे: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 252 रन का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला निंजा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए हैं। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की थी। मंधाना 37 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स भी मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद तीसरे विकेट के रूप में प्रतीका 52 और चौथे विकेट के रूप...