India Block

  • देर से ही सही पर साथ आया विपक्ष

    देर से ही सही लेकिन विपक्षी पार्टियों का चुनाव अभियान जोर पकड़ रहा है। मार्च के महीने में तीसरी बार विपक्ष की साझा रैली हुई। इसमें संदेह नहीं है कि यह काम विपक्ष को पहले करना चाहिए था क्योंकि विपक्षी एकता और गठबंधन बनाने का प्रयास पिछले साल अप्रैल-मई से चल रहा है और कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत के बाद उसके पास इसके लिए सबसे सुनहरा मौका था। फिर भी कह सकते हैं कि देर आए दुरुस्त आए। विपक्षी पार्टियों ने तीन मार्च को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में साझा रैली की और अपनी ताकत का प्रदर्शन...

  • बहुमत नहीं होने पर भी भाजपा का मेयर!

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी जीत गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था और संख्या भी उनके पास थी फिर भी वे चुनाव हार गए हैं। चुनाव कराने के लिए भाजपा के एक नेता को पीठासीन अधिकारी बनाया गया था, जिन्होंने कांग्रेस और आप के आठ वोट अवैध कर दिए और इस तरह भाजपा चार वोट से चुनाव जीत गई। आम आदमी पार्टी ने इसे दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के मनोज सोनकर का मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार...