भारत में क्या ‘डेड’, क्या जिंदा?
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल की एक पहचान उनकी डोनाल्ड ट्रंप के पालने (सीएम रहते हुए उनका पालना मोहन भागवत का था) की किलकारियां भी हैं। उन्होंने मर्यादा को ताक में रख अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा तक लगाया था। मगर कैसी अनहोनी जो ट्रंप ने भारत को अब रूस से नत्थी कर कहा है कि ‘रूस जैसे ही भारत की इकॉनोमी डेड है! दोनों साथ डूबें, मुझे क्या’। सवाल है ट्रंप ने झूठ बोला या सत्य? यदि झूठ है तो क्या अब तक नरेंद्र मोदी को स्वंय साहस से जवाब दे कर यह क्या नहीं कहना था कि...