India-England

  • भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 बारिश के कारण रद्द

    भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच बुधवार को लगातार हो रही बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 189 रन बनाये थे। Also Read : एयर मार्शल दीक्षित वायुसेना के नये उपप्रमुख इसके बाद बारिश शुरू हो गई और पांच ओवर का मैच कराने के लिये कट आफ समय में 40 मिनट से अधिक बाकी थे जब अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया। Pic Credit : ANI

  • भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: बैक-टू-बैक शतक, साल 2025 में शुभमन गिल के नाम ‘अनूठा रिकॉर्ड’

    नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच बुधवार से बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। मुकाबले के पहले दिन कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारी के दम पर भारत ने पांच विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं।  यह बतौर कप्तान इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल का लगातार दूसरे टेस्ट में शतक है। इससे पहले गिल लीड्स में 147 रन जड़ चुके थे। इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट में शतक के साथ शुभमन गिल साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (तीनों फॉर्मेट) में चार शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। शुभमन गिल ने इस साल फरवरी में दो...

  • भारत-इंग्लैंड : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर किया पहले बॉलिंग का फैसला

    इंग्लैंड ने एजबेस्टन में बुधवार से जारी दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं है। टीम इंडिया इस मुकाबले में अपने प्रीमियर पेसर जसप्रीत बुमराह के बगैर खेल रही है, जिनको वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया गया है। यह मुकाबला मेहमान टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है, जो सीरीज में पहले ही पिछड़ चुकी है।  भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है। बुमराह की जगह आकाश दीप खेल रहे...